ब्लैक फंगस क्या है, कैसे पहचानें? एक्सपर्ट दे रहे हर सवाल का जवा

 कैंसर को जानलेवा प्रभाव पैदा करने में कुछ महीने लगते हैं जबकि ब्लैक फंगस से जान कुछ दिनों या घंटों में जा सकती है.

कोरोना मरीजों में फंगल इन्फेक्शन, जिसे 'ब्लैक फंगल इन्फेक्शन' कहा जा रहा है, के मामले बढ़ रहे हैं. इस इंफेक्शन से सबसे बड़ा डर ये है कि ये तेजी फैलता है और लोगों के आंखों की रोशनी चली जाती है या कुछ अंग काम करना बंद कर देते हैं. लेकिन यह 'ब्लैक फंगल इनफेक्शन' या Mucormycosis रहस्यमई नहीं है. यह केवल बहुत दुर्लभ था.




Mucormycosis है क्या? कोविड के कारण यह कैसे हुआ ?और स्टेरॉयड तथा इसमें क्या संबंध है ?आपके इन्हीं सवालों के जवाब के लिए क्विंट FIT ने बात की फोर्टिस,फरीदाबाद की कंसलटेंट और ENT डॉ. अर्पणा महाजन से


Mucormycosis क्या है?



US सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन(CDS) के अनुसार Mucormycosis एक गंभीर लेकिन दुर्लभ फंगल इंफेक्शन है जो के Moulds के एक ग्रुप, जिसे micromycetes कहते हैं, के कारण होता है.

उन्होंने कहा कि "अगर यह एक बार दिमाग में फैल गया तो इसका इलाज बहुत कठिन है".



यह इंफेक्शन इतना खतरनाक क्यों है ?



उनके अनुसार "यह जानलेवा इंफेक्शन है, जिसमें मृत्यु दर काफी ऊंची है".


इससे पहले FIT से बात करते हुए दिल्ली में क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. सुमित रे ने समझाया था कि Mucor से संक्रमित लोगों में मृत्यु दर लगभग 50 से 70% तक होती है.


डॉ. सुमित के अनुसार "अगर एक हद से ज्यादा संक्रमण फैल गया तो मरीज को बचा पाना असंभव होता है."


इसे और खतरनाक बनाती है इसके फैलने की तीव्र गति.



इतना खतरनाक होने के बावजूद अभी हाल तक इसे इतना भयानक नहीं माना जाता था.


डॉ. महाजन ने कहा कि 'यह एक दुर्लभ था रोग था. किसी व्यस्त सेंटर पर भी तीन-चार साल में कभी एक मामले ही आते थे."





क्या हरेक 'स्टेरॉयड बेस्ड ड्रग' Mucormycosis का पर्याप्त खतरा पैदा करता है?





जरूरी नहीं है. मुख्यतः सिस्टमिक स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण ही mucormycosis होने का खतरा है.

ये ड्रग्स मॉडरेट कोविड के उपचार के लिए जारी सरकारी गाइडलाइन का हिस्सा हैं और ऑक्सीजन के अलावा कोविड का प्रभावी उपचार माने जाते हैं. रिकवरी ट्रायल में कोविड के कारण हॉस्पिटलाइज्ड मरीजों में तथा रेस्पिरेट्री फैल्योर के कारण जिनको बाहरी ऑक्सीजन या मेकेनिकल वेंटिलेटर की जरूरत है, उनमें इन्हें बहुत प्रभावी पाया गया है.


दूसरी तरफ से प्रारंभिक कोविड के इलाज के लिए सुझाया हुआ दूसरा Corticosteroid -Budesonide (जिसे इन्हेल करते हैं)- से ऐसा कोई खतरा नहीं है.


ऐसा इसलिए है क्योंकि इनहेल्ड Budesonide सिस्टमिक स्टेरॉयड नहीं है. यह एक जगह पर असर करता है और इसके कारण लोकल फंगल इनफेक्शन (ओरल कैविटी में) हो सकता है. लेकिन Mucormycosis होने की संभावना ना के बराबर है

उनके अनुसार "इनहेल्ड Budesonide के कारण mucormycosis का एक भी मामला नहीं आया है".




तो फिर हमें कोविड के उपचार के लिए 'स्टेरॉयड बेस्ड ड्रग' नहीं लेना चाहिए?



अभी तक कोविड का कोई भी इलाज नहीं है. और ऐसा कोई ड्रग नहीं है जो कोविड वायरस को मार सके.इस बीच कई स्टेरॉयड 'सेवियर ड्रग' के रूप में सामने आए हैं जिनमें गंभीर मामलों में बीमारी को नियंत्रित करने की क्षमता है और इसका बड़े स्तर पर प्रयोग हो रहा है.




Comments