Posts

ब्लैक फंगस क्या है, कैसे पहचानें? एक्सपर्ट दे रहे हर सवाल का जवा

 कैंसर को जानलेवा प्रभाव पैदा करने में कुछ महीने लगते हैं जबकि ब्लैक फंगस से जान कुछ दिनों या घंटों में जा सकती है. कोरोना मरीजों में फंगल इन्फेक्शन, जिसे 'ब्लैक फंगल इन्फेक्शन' कहा जा रहा है, के मामले बढ़ रहे हैं. इस इंफेक्शन से सबसे बड़ा डर ये है कि ये तेजी फैलता है और लोगों के आंखों की रोशनी चली जाती है या कुछ अंग काम करना बंद कर देते हैं. लेकिन यह 'ब्लैक फंगल इनफेक्शन' या Mucormycosis रहस्यमई नहीं है. यह केवल बहुत दुर्लभ था. Mucormycosis है क्या? कोविड के कारण यह कैसे हुआ ?और स्टेरॉयड तथा इसमें क्या संबंध है ?आपके इन्हीं सवालों के जवाब के लिए क्विंट FIT ने बात की फोर्टिस,फरीदाबाद की कंसलटेंट और ENT डॉ. अर्पणा महाजन से Mucormycosis क्या है? US सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन(CDS) के अनुसार Mucormycosis एक गंभीर लेकिन दुर्लभ फंगल इंफेक्शन है जो के Moulds के एक ग्रुप, जिसे micromycetes कहते हैं, के कारण होता है. उन्होंने कहा कि "अगर यह एक बार दिमाग में फैल गया तो इसका इलाज बहुत कठिन है". यह इंफेक्शन इतना खतरनाक क्यों है ? उनके अनुसार "यह जानलेवा इं...